{"_id":"672a3a3b1657133c5b038c05","slug":"special-detection-team-in-bilaspur-caught-the-biggest-consignment-of-hashish-in-the-district-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126024-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लासपुर में स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पकड़ी जिले में सबसे बड़ी चरस की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लासपुर में स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पकड़ी जिले में सबसे बड़ी चरस की खेप
Tue, 05 Nov 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
-3.039 किलोग्राम चरस के साथ टैक्सी चालक को किया गिरफ्तार
-करमाला के पास, एनएच-21 वर्षा शालिका बस स्टॉप पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशा माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 3.039 किलोग्राम चरस के साथ एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना स्वारघाट के तहत करमाला के पास, एनएच-21 वर्षा शालिका बस स्टॉप पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस की टीम ने वर्षा शालिका बस स्टॉप पर सोमवार देर रात करीब 10:20 बजे एक संदिग्ध गाड़ी को रोका, उसकी तलाशी ली। गाड़ी का नंबर एचपी 01 के 9360 था। टैक्सी में चालक सीट के नीचे एक कैरी बैग मिला, जिसमें चरस थी। चरस को पॉलिथीन और कैरी बैग सहित तौलने पर इसका कुल वजन 3.039 किलोग्राम निकला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी खेप है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच मादक पदार्थ अधिनियम के तहत की जा रही है। आरोपी की पहचान अजय कुमार(26) निवासी गांव सिहण, डाकघर बजाहरा, तहसील सैंज, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। आरोपी एक प्राइवेट टैक्सी ड्राइवर के रूप में कार्यरत है।
बताते चलें कि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बिलासपुर में कार्यभार संभालने के बाद जिले को नशा मुक्त करने का अभियान चलाया है। इस अभियान को पूरा करने का जिम्मा स्पेशल डिटेक्शन टीम को डीएसपी मदन धीमान की अगुवाई में सौंपा गया है। अब तक जिले में चिट्टा, अन्य नशा माफिया पर शिकंजा कसा गया है। जिसमें बड़ी मात्रा में चिट्टा भी बरामद हो चुका है। अब टीम ने चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। एसपी ने कहा कि जिले को नशा मुक्त करने के लिए सामाजिक सहयोग की जरूरत है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। लेकिन जन सहयोग से इसे और प्रभावी बनाया जा सकता है। कहीं भी किसी को भी नशे को फैलाने वाले लोगों की जानकारी हो तो पुलिस को तुरंत सूचित करें,सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।