फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Special children dance on GJ wale baboo

डीजे वाले बाबू पर विशेष बच्चों का धमाल

Fri, 05 Feb 2016 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 05 Feb 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
Special children dance on GJ wale baboo

स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से बिलासपुर में चल रहे नेशनल विंटर गेम्स की  दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें देश भर के विशेष बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। संध्या में श्री दुर्गा समिति के प्रधान कृष्ण लाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विशेष बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


होली एंजल पब्लिक स्कूल की वेदांती ने दुर्गा स्तुति की प्रस्तुति दी। चेतना डे केयर सेंटर बिलासपुर, घुमारवीं एवं झंडूता के बच्चों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तमिलनाडु की हना एवं रामया ने डीजे वाले बाबू, दिल्ली की भावना एवं सहेलियों ने बेबी डॉल, राजस्थान के विशेष बच्चों ने भूमर नृत्य और पंजाब की रमनदीप कौर ने पंजाबी भंगड़ा प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन


इसके अलावा चेतना संस्था के कॉलेज की प्रशिक्षुओं ने नच दियां अलड़ कुवारियां, गिद्दा तेरा एवं गलां गोरियां आदि गीतों पर गिद्दा प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाया। इस प्रस्तुति से स्पेशल ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा मल्लिका नड्डा भी खुद को रोक नहीं सकी और विशेष बच्चों को साथ लेकर मंच पर उन्होंने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मंच संचालन मुख्ता ठाकुर ने किया। इस अवसर पर रश्मि धर सूद, रविंद्र भट्टा, ओपी गर्ग, नीना कौशल, रामलाल पुंडीर, अरुण डोगरा, गोबिंद घोष और अनूप शर्मा आदि उपस्थित रहे।


विदेशी चिकित्सक भी झूमे

विशेष बच्चों की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रम ने विदेशी चिकित्सकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। बच्चों का नृत्य कर देख विदेशी चिकित्सक भी मंच पर कूद गए और देसी अंदाज में जमकर डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed