फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SP XI became the winner in inter departmental cricket competition

Bilaspur News: अंतर विभागीय क्रिकेट स्पर्धा में एसपी इलेवन बनी विजेता

Thu, 18 Jan 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP XI became the winner in inter departmental cricket competition
-फाइनल में डीसी इलेवन को 82 रन से हराया
विज्ञापन

-ललित बने मैन ऑफ द मैच, खेली 94 रन की नाबाद पारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एसपी इलेवन ने डीसी इलेवन को 82 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में एसपी इलेवन के ललित ने शानदार 94 रन की नाबाद पारी खेली। मैच देखने के लिए बढ़ी संख्या में पुलिस के जवान मैदान में पहुंचे और अपनी टीम को प्रोत्साहित किया।

लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले गए मुकाबले में एसपी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एसपी इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले शुभम 17 और कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ललित और रविकांत ने पारी को संभाला और तेज रफ्तार से रन जोड़े। रविकांत 29 गेंद पर 46 रन बनाकर आबिद हुसैन सादिक का शिकार हुए। रविकांत और ललित ने तीसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। ललित अंत तक क्रीज पर मौजूद रहे और टीम को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया। उन्होंने 65 गेंदों पर पांच छक्के और छह चौके लगाकर 94 रन की पारी खेली। इस तरह एसपी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बनाए। डीसी इलेवन की ओर से रवि शर्मा और आबिद हुसैन सादिक ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी इलेवन की टीम की शुरुआत खराब रही। एसपी इलेवन के गेंदबाजों ने शुरू से ही अच्छी गेंदबाजी कर बल्लेबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके चलते डीसी इलेवन के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होकर पवेलियन लौटते रहे। डीसी इलेवन की ओर से रवि शर्मा ने 42 गेंदों का सामना कर 37 रन बनाए। इसके अलावा मनोज ठाकुर और जसवीर सिंह ने 18-18 रन का योगदान दिया और अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। डीसी इलेवन की टीम 18.2 ओवर में 108 रन पर सिमट गई और एसपी इलेवन ने मैच और प्रतियोगिता अपने नाम की। एसपी-11 के शुभम ठाकुर ने चार और निशांत ने तीन विकेट चटकाए। ललित को नाबाद 94 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed