{"_id":"6a93136083a3959fed07d134","slug":"sp-shares-mantras-for-success-with-students-also-raises-awareness-about-substance-abuse-and-cyber-fraud-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166548-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एसपी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, नशे और साइबर ठगी पर भी किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एसपी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, नशे और साइबर ठगी पर भी किया जागरूक
विज्ञापन
घुमारवीं के शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
घुमारवीं स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद, कॅरिअर, अनुशासन, साइबर सुरक्षा और नागरिक कर्तव्यों की दी जानकारी
कहा-सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक ने घुमारवीं स्थित शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, कॅरिअर, नशा उन्मूलन, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और सकारात्मक सोच जरूरी है। विद्यार्थियों को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करे और उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया। साथ ही खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साइबर अपराधों से बचाव को लेकर एसपी ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी और निजी सूचनाएं किसी के साथ साझा न करें। संदिग्ध लिंक और संदेशों पर क्लिक करने से भी बचने को कहा। एसपी ने विद्यार्थियों को सिविक सेंस और अनुशासन का महत्व समझाते हुए यातायात नियमों का पालन करने, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।