{"_id":"631b7d0af5c74559454f7c5f","slug":"sp-on-timely-disposal-of-cases-bilaspur-news-sml4211738178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त माह में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज हुए 12 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त माह में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज हुए 12 मुकदमे
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला पुलिस की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति एवं अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाइन के बैठक कक्ष में एसपी बिलासपुर की अध्यक्षता में हुई। एसपी ने संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक के दौरान पुलिस कर्मचारियों के कल्याण संबंधित मुद्दों को सुना और उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया।
इस मौके पर एसपी ने तीन पुलिस कर्मचारियों को कल्याण निधि से हर एक को 1,20,000 रुपये स्वीकृत किए। एसपी ने अगस्त माह में कुल 12 मुकदमे मादक पदार्थ अधिनियम, सात मुकदमे आबकारी अधिनियम और सात उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने, 19 गुमशुदा व्यक्तियों को ढूंढ निकालने पर पुलिस कर्मचारियों की पीठ थपथपाई।
उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई और जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल करने के आदेश दिए। सभी लंबित मामलों पर विस्तृत रूप से चर्चा की औरसभी थाना प्रबंधक अधिकारियों व पुलिस चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें।
विज्ञापन
थाना और चौकी प्रभारियों के दिशा निर्देश दिए कि हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान मुस्तैदी बरतें।