Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sonia becomes Vice President of Municipal Council Bilaspur

Bilaspur News: सोनिया बनीं नगर परिषद बिलासपुर की उपाध्यक्ष

Thu, 08 Aug 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sonia becomes Vice President of Municipal Council Bilaspur
- कांग्रेस समर्थित पार्षद नवीन को 7-5 से हराया
विज्ञापन

-विधायक त्रिलोक जमवाल ने भी किया मत का प्रयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर की उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा समर्थित पार्षद सोनिया को नगर परिषद का नया उपाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित नवीन खड़े हुए थे। सोनिया के पक्ष में सात और नवीन के पक्ष में पांच वोट पड़े।
नगर परिषद उपाध्यक्ष पद का चुनाव वीरवार को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार उपाध्यक्ष पद के लिए दिए। नगर परिषद बिलासपुर में 11 पार्षद हैं। वहीं चुनाव में सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने भी वोट का प्रयोग किया। उपाध्यक्ष पद के लिए 5 अगस्त को चुनाव का आयोजन किया गया था, लेकिन उस दिन भाजपा समर्थित एक भी पार्षद बैठक में नहीं पहुंचा और कोरम पूरा न होने के चलते चुनाव टल गया। इसके बाद 8 अगस्त को यह चुनाव आयोजित किए गए। इसमें सोनिया को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं जून में अध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने कब्जा किया है। कमल गौतम नगर परिषद के अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष बनने से पहले कमल गौतम उपाध्यक्ष थे। कमलेंद्र कश्यप के इस्तीफा देने के बाद नगर परिषद में यह बदलाव हुआ। चुनाव प्रक्रिया एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग और नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा राय की देखरेख में पूरी हुई। नवनियुक्त उपाध्यक्ष सोनिया ने सभी पार्षदों, विधायक त्रिलोक जमवाल, नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम सहित अन्य लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगी।
विज्ञापन


कोट
नगर परिषद बिलासपुर के उपाध्यक्ष पद का चुनाव वीरवार को हुआ। इसके लिए दो नामांकन आए। इसके बाद चुनाव कराए गए। पार्षद सोनिया के पक्ष में सात और पार्षद नवीन के पक्ष में पांच वोट पड़े। इसके बाद सोनिया को उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अभिषेक कुमार गर्ग, एसडीएम सदर, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed