{"_id":"5f25b6cc8ebc3e63c03df676","slug":"son-beats-father-with-mother-case-registered-bilaspur-news-sml3403495192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ मिलकर बेटे ने की पिता की पिटाई, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के साथ मिलकर बेटे ने की पिता की पिटाई, मामला दर्ज
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत आने वाले करोट गांव में एक व्यक्ति की उसकी अपनी पत्नी व बेटे ने पिटाई कर डाली। पिटाई में व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करोट गांव के दलवीर सिंह ने अपनी ही पत्नी व बेटे के खिलाफ मारपीट व जान से मार देने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में दलवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर में मौजूद था। अचानक उसकी पत्नी मनोरमा व बेटे पवन ने उसके साथ लड़ाई करना शुरू कर दिया। दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। जिससे उसे पैर व शरीर में अन्य जगह चोटें आई।
दलवीर सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ धारा 341, 323, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।