फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   solar eclipse

चंद्रग्रहण के कारण सायंकालीन आरती के समय में हुआ बदलाव

Tue, 08 Nov 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
solar eclipse
चंद्रग्रहण के दौरान सूना पड़ा श्री नयनादेवी जी मंदिर। संवाद - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण सायंकालीन आरती के समय में बदलाव किया गया। हर रोज शाम 6:30 बजे मंदिर के कपाट आरती के लिए बंद किए जाते हैं, लेकिन चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार को 7:30 बजे कपाट बंद हुए और आरती के बाद 8:30 बजे कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। वहीं, शयन आरती अपने निर्धारित समय पर ही हुई। मंगलवार को करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य पुजारी प्रवेश शर्मा ने कहा कि चंद्रग्रहण के कारण सायंकालीन आरती के समय में बदलाव किया गया। चंद्रग्रहण का समापन 6:20 बजे तक था। इसके उपरांत ही शाम को होने वाली आरती की सारी गतिविधियां प्रारंभ की गईं। गौरतलब है कि नयनादेवी मंदिर में दिन में पांच आरतियां होती हैं जिनमें सुबह 4:00 बजे मंगल आरती जिसमें माता जी के शयन को उठाया जाता है और प्रसाद का भोग लगाया जाता है। शृंगार आरती सुबह 6:30 बजे होती है उसमें माताजी के स्नान के साथ शृंगार होता है और आरती में हलवा और बर्फी का प्रसाद माताजी ग्रहण करती हैं। मध्याह्न आरती दोपहर 12:30 बजे होती है, राजसी भोजन का प्रसाद माताजी के समक्ष अर्पित किया जाता है। सायंकालीन आरती 6:30 बजे होती है, जिसमें चने और पूरी का प्रसाद माता को भोग लगाया जाता है। शयन आरती 9:30 बजे रात्रि को होती है, जिसमें दूध, बर्फी और फल का प्रसाद भोग में लगाया जाता है। रात 10:00 बजे मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं जो सुबह 4:00 बजे खुलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed