{"_id":"695e65c12047f443c1043118","slug":"social-media-is-the-most-powerful-medium-in-the-digital-age-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-151701-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डिजिटल युग में सोशल मीडिया सबसे सशक्त माध्यम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डिजिटल युग में सोशल मीडिया सबसे सशक्त माध्यम
Wed, 07 Jan 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
झंडूता के रोपड़ी गांव में भाजपा सोशल मीडिया विभाग की नवनियुक्त कार्यकारिणी से मिलने पहुंचे विधाय
भाजपा सोशल मीडिया टीम को संगठन व राष्ट्र के प्रति मिली बड़ी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया सूचना के त्वरित प्रचार-प्रसार का सबसे प्रभावी और सशक्त माध्यम बन चुका है। आज सोशल मीडिया के माध्यम से न केवल विचारों का आदान-प्रदान हो रहा है, बल्कि जनमानस को जागरूक करने में भी इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया विभाग की नवनियुक्त टीम को संगठन ने एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।
विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया टीम को यह समझना होगा कि यह केवल पद नहीं, बल्कि संगठन, समाज और राष्ट्र के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। साथ ही संगठन की विचारधारा को मजबूती से रखते हुए अफवाहों और नकारात्मकता का भी डटकर मुकाबला करें। बुधवार को भाजपा सोशल मीडिया विभाग, झंडूता मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने रोपड़ी गांव में विधायक जीतराम कटवाल के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से विकसित, आत्मनिर्भर और स्वदेशी राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वतंत्रता नहीं, बल्कि सोच, संकल्प और स्वाभिमान में आत्मनिर्भर बनना है। वहीं स्वदेशी हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूत करने का आधार है। विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा, जब देश का हर गांव आत्मनिर्भर बने, हर व्यक्ति को रोजगार और हर परिवार को सम्मानजनक आजीविका मिले। कहा कि मोदी सरकार की स्पष्ट नीति है कि रोजगार केवल शहरों तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों में भी अवसर सृजित हों। इसी सोच के तहत ‘लोकल से ग्लोबल’ की अवधारणा को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ा जा रहा है और ग्रामीण उत्पादकों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है।इनसेटविधायक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जहां एक ओर केंद्र सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनविरोधी फैसले लेने से पीछे नहीं हट रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहले ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से जूझ रहा है, ऐसे में सीमेंट के बैग पर 5 रुपये की बढ़ोतरी आम जनता पर सीधा और अनुचित बोझ डालने वाला फैसला है।