फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   six houses distroy by amminsration.

जिला प्रशासन ने छह मकानों पर चलाया बुलडोजर

Sat, 06 Feb 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Sat, 06 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
six houses distroy by amminsration.

कीरतपुर से नेरचौक तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के लिए अधिगृहीत किए मकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन ने शनिवार पनोह गांव में जाकर छह मकानों तोड़ा।

विज्ञापन


हालांकि, विस्थापितों ने सामान निकालने के लिए वक्त मांगा। प्रशासन ने भी उन्हें वक्त दिया और सामान निकालने के बाद मकानों पर बुलडोजर चलाया गया।

किरतपुर से नेरचौक तक बन रहे फोरलेन सड़क के लिए कई भवन और ढांचे अधिगृहीत हुए हैं। ऐसे भवनों और ढांचागत निर्माण स्वामियों को भू अर्जन अधिकारी से मुआवजा भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन


लेकिन, वह अपनेे भवन खाली नहीं कर रहे थे। प्रशासन ने ऐसे छह मकानों को चिन्हित करते हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग अधिनियम 1956 की धारा 3 ई0 (2) के अनुसार इन भवनों और ढांचागत निर्माण का कब्जा भू अर्जन अधिकारी, विशेष भू अधिग्रहण ईकाई राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन बिलासपुर को देने के लिए छह तारीख तक की हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बारे में उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने अधिसूचना जारी की थी। एसडीएम घुमारवीं आदित्य नेगी ने बताया कि पनोह में छह मकानों को तोड़ा गया है। उन्हें पहले ही नोटिस दिए गए थे।


लेकिन, वह नहीं मान रहे थे। लिहाजा, प्रशासन को यह कार्रवाई करनी पड़ी। उधर, विस्थापितों ने प्रशासन पर जबरन कब्जे हटाने का विरोध किया है। विस्थापित समिति के मदन लाल का कहना है कि विस्थापितों की सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed