फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Siddharth, Ankit, Dixit topped the quiz competition

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सिद्धार्थ, अंकित, दीक्षित रहे अव्वल

Sat, 28 Feb 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 28 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharth, Ankit, Dixit topped the quiz competition
नम्होल विद्यालय में शिक्षा संवाद का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्होल में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने की।

इस शिक्षा संवाद में बोर्ड की परीक्षाओं बारे चर्चा की गई। इस विषय पर जोर दिया गया कि किस तरह से अभिभावक परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. दीपक शर्मा और हेल्थ वर्कर राजू कुमारी ने भाग लिया। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण के विषय में अभिभावकों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किस तरह से टीकाकरण से एचपीवी संक्रमण को रोका जा सकता है। यह टीका उन बालिकाओं को लगेगा जिन्होंने 14 साल की पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 साल पूर्ण नहीं किए हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में यह टीका मुफ्त लगाया जाएगा। सभी अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि वह अपनी बालिकाओं को टीका लगवाने के लिए सहमति प्रदान करें। इस दौरान विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। गणित ओलंपियाड में सीनियर वर्ग में मयंक शर्मा ने पहला, नीतिका, अंशिका ने दूसरा, अंजलि, रमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सिद्धार्थ, अंकित, दीक्षित ने पहला, दीक्षा, आस्था, रेणु ने दूसरा और रोहित, नीरज, शिवांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में देविका, देवांश, हर्षित ने पहला, हार्दिक, साहिल, निखिल ने दूसरा और ओरियन, कनिका, हर्षिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। मॉडल एग्जीबिशन के सीनियर वर्ग में चेतन पले, शिवांश दूसरे और खुशबू तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed