{"_id":"66f00cf9c9e62bbe920d149a","slug":"shri-ramlila-will-be-held-in-rauda-sector-from-3rd-to-12th-october-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-123669-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रौड़ा सेक्टर में 3 से 12 अक्तूबर तक होगी श्री रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रौड़ा सेक्टर में 3 से 12 अक्तूबर तक होगी श्री रामलीला
विज्ञापन
दशहरा पर्व पर रावण वध का दृश्य आम जनता के बीच में दर्शाया जाएगा
चित्रकला, मेहंदी, निबंध और प्रश्नोतरी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रौड़ा सेक्टर में होने वाली श्री रामलीला को लेकर रविवार को श्रीराम नाटक समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान कृष्ण कांत आचार्य ने की।
बैठक में श्री राम नाटक मंचन को लेकर कई निर्णय लिए गए। समिति के महासचिव ईशान गौतम ने बताया कि दशहरा पर्व पर रावण वध का दृश्य आम जनता के बीच में दर्शाया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर हैं। दशहरा पर्व को आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए भी मंथन किया गया। मंचन में अदाकारी में कोई कमी न हो, इसके लिए हर रात समिति के निर्देशक सुदेश हांडा नवोदित कलाकारों को अभिनय की बारीकियां सिखा रहे हैं। बास्केटबॉल मैदान रौड़ा सेक्टर में होने वाली इस राम लीला की ख्याति दूर तक है। इसका मंचन 3 से 12 अक्तूबर तक रोज शाम 9:00 बजे से शुरू हुआ करेगा। 6 अक्तूबर को समिति के बैनर तले चित्रकला, मेहंदी, निबंध और प्रश्नोतरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाग लेने के लिए बच्चों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ सदस्य संजीव कुमार, अंकुर शर्मा, सोहन लाल, राजन शान, कर्ण कांत कश्यप, अक्षय आचार्य, शिवेश हांडा आदि मौजूद रहे।