फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shri Guru Gobind Singh House Winner in Quiz

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी में श्री गुरु गोबिंद सिंह सदन विजेता

Tue, 21 Jan 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Shri Guru Gobind Singh House Winner in Quiz
मजारी स्कूल में सडक़ सुरक्षा पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सम्मानित बच्चों के साथ मुख्यातिथि
मजारी स्कूल में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मजारी के गुरु तेग बहादुर रोड सेफ्टी क्लब ने सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई।
प्रतियोगिता में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी सदन की नवजोत कौर, सिमरप्रीत कौर, सिमरनजीत कौर पहले, स्वामी दयानंद सरस्वती सदन के चरणप्रीत कौर, भूपेंद्र सिंह, सूरज दूसरे और स्वामी विवेकानंद सदन की पलक, जसनप्रीत सिंह, सुखवीर कौर तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर कोट कहलूर थाना के एसएचओ बलबीर सिंह ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर प्रदर्शित स्पीड, ट्रैफिक लाइट, जैबरा क्रॉसिंग नियमों की अनदेखी से कई समस्याएं होती हैं। सभी का जीवन सुरक्षित रहे इसलिए इन नियमों की पालना पुलिस विभाग करवाता है। जब तक इसे हम अपना कर्तव्य नहीं समझेंगे तब तक मनचाहे परिणाम नहीं आएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आप बच्चे देश की अमूल्य संपत्ति हैं। आपकी पहल देश में बदलाव ला सकती है। क्लब के सदस्य होने के नाते आप सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी घरवालों सहित पड़ोसियों को भी दें। क्लब प्रभारी अध्यापिका हरप्रीत कौर ने सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा आयोजित साल भर की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने बताया कि इस महीने सड़क सुरक्षा क्लब ने भाषण, नारा लेखन, पेंटिंग, नाटक, जागरूकता रैली, निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, प्रवक्ता नीलम, शीला, राजेश, बीना देवी, गुरदीप, रेणु शर्मा, रेखा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed