फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shopkeepers protested against the loss of land along the highway

हाईवे किनारे हो रही भूमि की नपत का दुकानदारों ने किया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers protested against the loss of land along the highway
हाईवे किनारे भूमि की हो रही नपत का दुकानदारों ने किया विरोध
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों द्वारा राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्राम मुल्लाखेड़ा में हाईवे किनारे की अधिगृहीत की गई भूमि की पैमाइश करने को लेकर हाईवे किनारे के दुकानदारों ने विरोध स्वरूप हंगामा किया। बाद में पुलिस प्रशासन ने हंगामा करने वालों को शांत कर दिया।
मंगलवार की दोपहर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी हाईवे की निर्माणदायी संस्था सद्भाव इंजीनियरिंग कंपनी, राजस्व कर्मियों के साथ ग्राम मुल्लाखेड़ा में पहुंचे। उन्होंने गांव में निर्माणाधीन हाईवे की पुरानी सड़क की पैमाइश करनी शुरू कर दी। पैमाइश के दौरान राजस्व कर्मियों ने अधिगृहित की गई हाईवे किनारे की भूमि की जब नपत करनी शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निशान लगाने के दौरान कुछ मकान, होटल, दुकानदारों आदि अतिक्रमण की जद में आने लगे। आरोप है कि इस दौरान कुछ दुकानदारों ने यह कहते हुए अपना विरोध करना शुरू कर दिया कि उनके गांव में इससे पहले भी कई बार पैमाइश हो चुकी है और पैमाइश के बाद ही उन्होंने अपने भवनों, होटल, दुकानों आदि का निर्माण किया है, जो अतिक्रमण के दायरे में नहीं आता है। जबकि, हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना था कि वह अधिगृहित की गई भूमि के स्वामी को मुआवजा भी दे चुके हैं। मुआवजा लेने के बाद भी उनकी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत किया। उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने ग्राम मुल्लाखेड़ा में हाईवे किनारे अधिगृहित की गई अपनी भूमि की पैमाइश की है।
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर बना नाला मौके पर गायब
बिलासपुर। ग्राम मुल्लाखेड़ा में हाईवे किनारे सरकारी भूमि पर बना एक पुराना नाला वर्तमान में गायब हो चुका है। राजस्व विभाग जिसे अब खोजने का कार्य करेगा। तहसील के राजस्व निरीक्षक ओमेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की नपत के बाद अब राजस्व विभाग भी सरकारी भूमि पर बने पुराने नाले को खोजने के लिए पैमाइश करेगा। उनका आरोप है कि अतिक्रमणकारियों ने नाले को पाटकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, जिसे शीघ्र ही राजस्व विभाग पैमाइश करके निकाल लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed