फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shiva School stood first in the science quiz competition of senior secondary category.

Bilaspur News: सीनियर सेकेंडरी वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में शिवा स्कूल प्रथम

Fri, 27 Oct 2023 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Shiva School stood first in the science quiz competition of senior secondary category.
-सम्मेलन में 86 पाठशालाओं के 614 बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन

-विजेता विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
- कन्या पाठशाला घुमारवीं में बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में 31वें उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन हुआ। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में घुमारवीं खंड की 86 पंजीकृत पाठशालाओं के 614 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर प्रवीण कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
सीनियर सेकेंडरी वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की सुजल और श्रेया प्रथम स्थान पर रहीं। सीनियर शहरी विज्ञान प्रश्नोत्तरी में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की परणिका और सुहानी प्रथम स्थान पर रहीं। सीनियर ग्रामीण विज्ञान प्रश्नोत्तरी में टैगोर पब्लिक स्कूल देलग के हर्ष और एंजल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर शहरी विज्ञान प्रश्नोत्तरी में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की आराध्या और हर्षिता ने प्रथम हासिल किया। जूनियर ग्रामीण विज्ञान प्रश्नोत्तरी में नवलोक आदर्श विद्यालय खनसरा की अंकिता और वंशिका प्रथम स्थान पर रहीं। सीनियर सेकेंडरी साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय घुमारवीं की नीरज शर्मा प्रथम रहीं।
विज्ञापन

सीनियर साइंस एक्टिविटी में डीएवी स्कूल घुमारवीं की कनिका ठाकुर और जूनियर एक्टिविटी कॉर्नर में वेदानशी ठाकुर प्रथम स्थान पर रहीं। सीनियर सेकेंडरी गणित ओलंपियाड में मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं की परीक्षा चौहान, सीनियर वर्ग गणित ओलंपियाड में आदित्य और जूनियर गणित ओलंपियाड में शिव शक्ति कान्वेंट स्कूल कसारू के रूद्र जम्वाल प्रथम रहे। इस मौके पर स्थानीय पाठशाला प्रधानाचार्य परमजीत शर्माए खंड समन्वयक प्रदीप कुमार, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर और टोपी पहनकर सम्मानित किया। विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह ने इस तीन दिवसीय सम्मेलन की रूपरेखा मुख्य अतिथि के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों से चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसकी तिथि शीघ्र ही निर्धारित की जाएगी। मुख्य अतिथि ने बाल वैज्ञानिकों और सभी अध्यापकों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक सोच को वास्तविक रूप में कार्यान्वित करने के लिए बाल विज्ञान सम्मेलन एक बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों को स्वरोजगार के रास्ते भी खुलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed