{"_id":"65b24b6b0dd9380ee60b47fd","slug":"shiva-bed-college-won-three-medals-in-badminton-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-112165-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बैडमिंटन में शिवा बीएड कॉलेज ने जीते तीन मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बैडमिंटन में शिवा बीएड कॉलेज ने जीते तीन मेडल
विज्ञापन
शिवा बीएड कॉलेज में खिलाडिय़ों को सम्मानित करते प्रबंधक निदेशक। संवाद
कॉलेज में खिलाड़ियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा बीएड कॉलेज घुमारवीं ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीन खिताब जीते। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिवा ग्रुप के प्रबंधक निदेशक ई. पुरुषोत्तम शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन हमीरपुर में हुआ। इसमें 14 बीएड महाविद्यालयों की 25 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें शिवा बीएड कॉलेज घुमारवीं के खिलाड़ियों ने चार में से तीन खिताब जीते। एकल वर्ग के फाइनल में मोहित ने राजेश्वरी कॉलेज भोटा के खिलाड़ी को हराया। युगल वर्ग में मोहित और अभिजीत की जोड़ी ने तरकवाड़ी के खिलाड़ियों को मात दी। लड़कियों के युगल वर्ग में एशिका और ज्योति की जोड़ी ने हमीरपुर को हराया। एकल वर्ग में ज्योति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए डीपीई विपिन चंदेल और प्रो. रजत चंदेल की प्रशंसा की। इस मौके पर कार्यकारी निदेशिका मधु शर्मा, कार्यकारी निदेशक आयुष शर्मा, प्रोफेसर संतोष गौतम मौजूद रहे।