{"_id":"6a5d127020d883def40e89db","slug":"shiv-taxi-operator-unions-extension-counter-opened-in-bhaged-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163975-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भगेड़ में खुला शिव टैक्सी ऑपरेटर यूनियन का एक्सटेंशन काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भगेड़ में खुला शिव टैक्सी ऑपरेटर यूनियन का एक्सटेंशन काउंटर
विज्ञापन
भगेड़ में एक्सटेंशन काउंटर शुरू होने के मौके पर मौजूद टैक्सी यूनियन के सदस्य। स्रोत: यूनियन
यात्रियों को मिलेगी 24 घंटे विश्वसनीय टैक्सी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन बनने के बाद महत्वपूर्ण ट्रांजिट प्वाइंट के रूप में उभरे भगेड़ में यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार को शिवा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन घुमारवीं ने अपना एक्सटेंशन काउंटर शुरू कर दिया। यूनियन का कहना है कि इस पहल से अब क्षेत्र के लोगों और बाहर से आने वाले यात्रियों को दिन-रात विश्वसनीय टैक्सी सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
यूनियन के प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि भगेड़ में एक्सटेंशन काउंटर खोलने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। यहां के टैक्सी ऑपरेटर भी लगातार शिवा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन से जुड़कर एक अधिकृत काउंटर स्थापित करने का आग्रह कर रहे थे। सभी की सहमति के बाद अब यह काउंटर शुरू कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सकेगी। यूनियन प्रधान ने भरोसा दिलाया कि काउंटर पर दिन-रात टैक्सियां उपलब्ध रहेंगी, ताकि किसी भी समय आने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।