फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shiv Shakti Business Board Bharari Bara Da Ghat helped the disaster affected people

Bilaspur News: शिव शक्ति व्यापार मंडल भराड़ी बाड़ा दा घाट ने आपदा प्रभावितों की मदद

Sat, 06 Sep 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 06 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shiv Shakti Business Board Bharari Bara Da Ghat helped the disaster affected people
-राहत सामग्री के साथ पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग को सौंपा 37,000 रुपये का चेक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। शिव शक्ति व्यापार मंडल भराड़ी बाड़ा दा घाट ने हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों की मदद के लिए सराहनीय कदम उठाया है। व्यापार मंडल ने शनिवार को राहत सामग्री के साथ 37,000 रुपये की धनराशि का चेक पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग को उनके घुमारवीं स्थित कार्यालय में सौंपा।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि बीते कुछ समय से प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई परिवार बेघर हो गए हैं, वहीं अनेक लोगों को रोजमर्रा की आवश्यकताओं की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। ऐसे कठिन हालात में हर वर्ग के लोगों का कर्तव्य बनता है कि वह आगे आकर पीड़ित परिवारों की मदद करें। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए व्यापार मंडल ने यह योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री में दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल की गई हैं। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने इस नेक पहल के लिए शिव शक्ति व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर सहयोग की भावना दिखानी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापार मंडल की ओर से सौंपे गए चेक और राहत सामग्री को सही स्थान पर पहुंचाया जाएगा, ताकि वास्तविक पीड़ितों तक इसका लाभ पहुंचे। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष, सचिव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed