फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   shimla hamirpur nh 5 hours were closed due to landslides on tuesday

घाघस में पहाड़ से गिरे पत्थर,पांच घंटे बंद रही सड़क

Tue, 08 Feb 2022 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
shimla hamirpur nh 5 hours were closed due to landslides on tuesday
हमीरपुर शिमला एनएच पर बिलासपुर के घाघस के पास भूसखलन के कारण अवरुध हुई सड़क। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। हमीरपुर-शिमला एनएच पर मंगलवार सुबह करीब 4 बजे पहाड़ी से पत्थर गिरे और पूरी सड़क पत्थरों से भर गई। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर कोई वाहन नहीं था। अगर कोई वाहन उस समय सड़क से गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर-शिमला एनएच पर मंगलवार सुबह पहाड़ी से पत्थर गिरे। सुबह 4 से 9 बजे तक मार्ग बंद रहा। सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद लोनिवि ने 9 बजे सड़क से मलबा हटाया और यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बिलासपुर राजेंद्र जुबलानी ने बताया कि सूचना मिलते ही मलबा सड़क से हटा दिया गया ताकि लोगों को आवाजाही में कोई परेशानी न हो। कहा कि इस दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed