फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sheela Singh honored with Kalyan Kavya Shiromani Samman

Bilaspur News: शीला सिंह को कल्याण काव्य शिरोमणि सम्मान से किया सम्मानित

Mon, 07 Aug 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sheela Singh honored with Kalyan Kavya Shiromani Samman
बिलासपुर। कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक बैठक और विचार मंथन संगोष्ठी का आयोजन पंचायत बामटा के गांव बध्यात में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के उपप्रधान बुद्धि सिंह चंदेल ने की। बैठक में शीला सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।मंच की ओर से बुद्धि सिंह चंदेल को कल्याण प्रखर लेखन सम्मान और शीला सिंह को कल्याण काव्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया। अनुशासन सम्मान पर्ची ड्रा में शीला सिंह को अनुशासन सम्मान प्राप्त हुआ। मंच ने स्वर्गीय कथाकार और कवि ज्ञानचंद बैंस की जयंती पर उन्हें याद कर नमन किया। ज्ञानचंद बैंस का जीवन परिचय मंच की सदस्य पूनम शर्मा ने प्रस्तुत किया। मंच के प्रधान सुरेंद्र सिंह मिन्हास ने सभी सदस्यों को समय पर कार्य करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने पहाड़ी कविता संग्रह पुस्तक पंजीकरण और अन्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अमरनाथ धीमान, शीला सिंह, बुद्धि सिंह चंदेल, अजय, जीतराम, सुमन, रविंद्र चंदेल, कमल, सुशील पुंडीर, वीना वर्धन, लश्करी राम और विजय कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed