{"_id":"66f93bcbb84bdf91c802c8f0","slug":"shashi-bhushan-became-pta-head-for-the-second-time-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-124112-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दूसरी बार पीटीए प्रधान बने शशि भूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दूसरी बार पीटीए प्रधान बने शशि भूषण
विज्ञापन
-घुमारवीं कॉलेज में सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में सत्र 2024-25 के लिए अभिभावक-अध्यापक संघ (पीटीए) की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। दूसरी बार शशि भूषण ठाकुर को प्रधान बनाया गया।
कार्यकारिणी का गठन प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया । इसके बाद नई कार्यकारिणी गठित की गई। महाविद्यालय प्रेस सचिव डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि इस आमसभा में 106 सदस्यों ने भाग लिया। इसमें राजेश कुमार को उपप्रधान, डॉ. बासुदेव को सचिव, रूप लाल शर्मा को सह सचिव और संजीव ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा डॉ. विक्रम कपिल, डॉ. हंसा देवी, राकेश कुमार, सरिता देवी और वीना देवी को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यवाही का संचालन चुनाव अधिकारी प्रो. विनोद शर्मा ने किया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन बच्चों की पढ़ाई के साथ सर्वांगीण और चारित्रिक विकास पर केंद्रित है। इस बैठक में पीटीए सचिव डॉ. बासुदेव ने सत्र 2023-24 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। कार्यकारिणी के गठन के पश्चात विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रो. प्रीतम लाल, प्रो. बच्चन सिंह, प्रो. सीता राम, प्रो. राकेश चंदेल, प्रो. शक्ति सिंह और कार्यालय अधीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।