फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sharad Utsav ends with Durga idol immersion

Bilaspur News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के साथ का शरदोत्सव समाप्त

Tue, 24 Oct 2023 06:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Sharad Utsav ends with Durga idol immersion
- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों को दी दशहरे की बधाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बाबा नाहर सिंह बजिया के धौलरा मंदिर में पहले नवरात्र से शुरू हुए शरदोत्सव दुर्गा पूजा उत्सव का मंगलवार को धूमधाम से समापन हो गया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से मौजूद रहे।

धौलरा मंदिर में नड्डा लोगों से मिले और उन्हें दशहरे की बधाई दी। इसके बाद धौलरा मंदिर से लुहणू मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर में स्थापित कलशों सहित मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए ले जाया गया। शोभायात्रा शहर से होकर निकाली गई। इसमें शहरवासियों सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा शहर माता के जयकारों से गूंजता रहा। जेपी नड्डा भी शोभायात्रा में शामिल हुए। मां दुर्गा की विदाई यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने धौलरा मंदिर में जमकर होली भी खेली। लुहणू घाट पहुंचकर मोटर वोटों के माध्यम से इन मूर्तियों को गोबिंद सागर झील के मध्य में ले जाया गया और इनका विसर्जन किया गया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा यह पर्व बुराई पर अच्छाई पर जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा, विधायक जीतराम कटवाल, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed