फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sewerage filth flowing on the road, people passing with handkerchief on their nose

Bilaspur News: सड़क पर बह रही सीवरेज की गंदगी

Mon, 27 Nov 2023 04:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 04:28 PM IST
विज्ञापन
Sewerage filth flowing on the road, people passing with handkerchief on their nose
- एसडीएम कार्यालय को जाने वाली सड़क पर गंदगी से लोग और दुकानदार परेशान, टारिंग भी उखड़ने लगी
विज्ञापन

- सड़क से गुजरते हैं विभागीय अधिकारी, फिर भी नहीं हो रहा समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में एसडीएम कार्यालय को जाने वाली सड़क पर कई चैंबर से सीवरेज की गंदगी ओवरफ्लो होकर बह रही है। इसकी बदबू से राहगीरों के साथ स्थानीय दुकानदार भी परेशान हैं। विभाग के पास भी कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है। यहां तक प्रशासनिक अधिकारियों का आना जाना भी इसी सड़क से होता है। बावजूद इसके न तो संबंधित विभाग कोई कार्रवाई कर रहा है और न ही प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं । वहीं, सड़क की टारिंग भी अब उखड़ना शुरू हो गई।
सड़क पर 500 मीटर के दायरे में पांच चैंबर से सीवरेज की गंदगी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रही है। वहीं सड़क पर कई जगह पेयजल पाइप से भी रिसाव हो रही है। इससे सड़क की टारिंग उखड़ना भी शुरू हो गई, जबकि इस सड़क पर मात्र दो हफ्ते पहले ही टारिंग की गई है। हालांकि संबंधित विभाग ने भी टारिंग करने से रिसाव की समस्या को ठीक कराना जरूरी नहीं समझा। अब सीवरेज की गंदगी और पानी का रिसाव लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इस सड़क से बस अड्डा, गांधी चौक से तहसील परिसर, उपमंडल अधिकारी का कार्यालय और छात्र पाठशाला की ओर जाने वाले हर व्यक्ति और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। दुकानदार भी कई बार विभाग से शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके हालात नहीं सुधर रहे हैं । दुकानदारों में रवि शर्मा, सतीश मेहता, राजेश शामा, अभिमन्यु, लक्की, सतीश, रामपाल और बलू राम का कहना है कि पिछले कई माह से यही हालात बने हुए हैं, जबकि संबंधित विभाग से बार-बार आग्रह करने के बाद वह इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि सीवरेज की गंदगी से उनकी दुकानदारी ठप होती जा रही है। ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, बदबू के चलते लोग नाक पर रुमाल रखकर गुजरते हैं।
विज्ञापन


कोट्
मामला ध्यान में आया है सीवरेज ठीक करने के लिए कर्मचारी भेजे हैं, लेकिन चेंबर पूरी तरह जाम हो चुके हैं। इसके लिए अब मशीन मंगवाई गई है। जल्द ही सभी चैंबरों को सुचारू कर दिया जाएगा। साथ ही यदि कहीं पानी की पाइप भी लीक हो रही होगी उसे भी जल्दी ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मस्तराम चौहान, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed