फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sewerage filth flowing in the open in Bajoha ward of Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं के बजोहा वार्ड में खुले में बह रही सीवरेज की गंदगी

Sat, 09 Sep 2023 06:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Sewerage filth flowing in the open in Bajoha ward of Ghumarwin
- शिकायत करने के बावजूद नहीं हुआ समस्या का समाधान
विज्ञापन

-खुले में बह रही सीवरेज की गंदगी दे रही बीमारियों को न्योता

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद के बजोहा वार्ड में करीब एक माह से सीवरेज की गंदगी खुले में बह रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ दुकानदार भी परेशान हो रहे हैं। विभाग को इसके बारे में अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। बरसात के मौसम में खुले में बह रही यह गंदगी गंभीर बीमारी को न्योता दे रही है।

बजोहा वार्ड में मीट मार्केट के आगे पनौल को जाने वाली सड़क पर लोगों को सीवरेज की गंदगी परेशान कर रही है। इसके साथ ही एक निजी स्कूल भी है। स्कूल को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज के चैंबर से ही निकल कर यह गंदगी खुले नाले में मिल रही है। इसके बारे में बार-बार संबंधित विभाग और कर्मचारियों को अवगत कराया, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। इस गंदगी से स्थानीय लोग, दुकानदार और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खुले में बहती यह गंदगी जहां स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बन रही है। लोगों को डर भी सता रहा है कि बहती यह गंदगी सीधी सीर खड्ड में घुल रही है, इससे कोई बीमारी न फैल जाए। सीर खड्ड से कई पेयजल योजनाएं चलती हैं। हर रोज लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों में राकेश कुमार, ओमप्रकाश, अश्वनी चौहान, मंजीत सिंह, बिट्टू, रणजीत सिंह, विशाल कुमार, संजय कुमार, रवि कुमार, अजय कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि चैंबर से यह सीवरेज की गंदगी काफी समय से खुले में बह रही है। विभाग को शीघ्र इसके लिए उचित कदम उठाने चाहिए। खुले में बह रही इस गंदगी से बदबू आ रही है। नगर परिषद क्षेत्र में सीवरेज का हाल बेहाल और विभिन्न वार्डों में यह गंदगी खुले में बह रही है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद स्थिति वैसी ही है। जहां यह गंदगी पसर रही है, वहां निजी स्कूलों के बच्चे आते जाते हैं। इससे उन्हें भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोटस
मामला ध्यान में आ गया है। सीवरेज के चैंबरों से जहां से गंदगी लीक हो रही है। उसे प्रमुखता के आधार पर ठीक करवा दिया जाएगा, ताकि लोगों को असुविधा न हो।

-मस्त राम चौहान सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed