फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sewerage chamber overflows; dirty water accumulates on the road.

Bilaspur News: सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो, सड़क पर गंदा पानी जमा

Fri, 28 Aug 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sewerage chamber overflows; dirty water accumulates on the road.
घुमारवीं में ओवरफ्लो हुआ सीवरेज चैंबर। संवाद
गांधी चौक से तहसील परिसर सड़क पर वाहनों के गुजरने से राहगीरों और स्कूली बच्चों पर पड़ रहे छींटे
विज्ञापन

पार्षद ने उठाया समस्या के स्थायी समाधान का मुद्दा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर तीन में गांधी चौक से तहसील परिसर की ओर जाने वाले मार्ग पर सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा हर समय गंदे पानी से भरा रहता है। वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी के छींटे दुकानदारों, राहगीरों और स्कूली बच्चों के कपड़ों और सामान पर पड़ रहे हैं।
वार्ड नंबर तीन के पार्षद रामपाल ने सीवरेज व्यवस्था की बदहाली पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। पार्षद ने कहा कि वार्ड में आए दिन सीवरेज से जुड़ी शिकायतें सामने आ रही हैं। शहर के कई सीवरेज चैंबर लीकेज और ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांधी चौक से तहसील परिसर की ओर जाने वाला मार्ग शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल है। दिनभर यहां वाहनों की आवाजाही रहती है। सीवरेज के गंदे पानी से सड़क पर बदबू फैल रही है। इससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को दिक्कत हो रही है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। वाहनों के पहियों से उछलने वाले गंदे पानी के छींटों से उनकी स्कूल यूनिफॉर्म खराब हो रही है। पार्षद ने विभाग से खराब सीवरेज चैंबरों की जांच करवाकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को रोजाना की परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मामला विभाग के ध्यान में आया है। जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर चैंबर ठीक करवाए जाएंगे। शहर में जहां भी सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो की समस्या होगी, उसे भी दुरुस्त करवाया जाएगा।
-यशपाल शर्मा, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed