फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seven samples of food items including spices, ghee failed

खाद्य विभाग ने घुमारवीं में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र से लिए दाल और चावल के नमूने

Thu, 24 Mar 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seven samples of food items including spices, ghee failed
बिलासपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्कूलों में बनने वाले मिड-डे मील व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और धात्री महिलाओं को बांटने वाले पुष्टाहार की गुणवत्ता परखने के लिए जांच अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र घुमारवीं से दालों और चावल के नमूने लिए हैं। घुमारवीं के अंबेडकर नगर में आंगनबाड़ी केंद्र से बिस्किट, पंजीरी, सेवइयां और मूंग की दाल के सैंपल भरे हैं। इन्हें कंडाघाट लैब भेजा जाएगा, जहां से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग ने चारों उपमंडलों के लिए टीमों का गठन किया है। टीमें खाद्य दुकानों में छापेमारी कर रही हैं। कुछ समय पहले भरे गए खाद्य पदार्थों के सात सैंपल फेल पाए गए हैं, जिसमें किचन मसाला, नमकीन, देसी घी, मखाना, शहद, चना मसाला और तिल के तेल के सैंपल शामिल हैं। ये सैंपल हरलोग, जुखाला और घुमारवीं से लिए थे। सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी खगेंद्र सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील के सैंपल लिए गए हैं। स्कूल प्रबंधन को रसोई घर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed