फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seven rangers participated in the state level Nipurn testing camp.

Bilaspur News: सात रेंजर ने राज्य स्तरीय निपुण टेस्टिंग शिविर में लिया भाग

Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Seven rangers participated in the state level Nipurn testing camp.
- महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य ने वितरित किए प्रमाणपत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के रोवर एवं रेंजर यूनिट की सात रेंजर ने राज्य स्तरीय निपुण टेस्टिंग शिविर में भाग लिया। यह शिविर मंडी के रिवालसर में 23 से 27 अक्तूबर तक हुआ।

शिविर में रेंजर साक्षी, आरती, ममता, हेमलता, किरण चौधरी, गुरमीत, कनिका ने भाग लिया। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने सभी रेंजर्स को बधाई और प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि आप सभी निपुण रेंजर्स महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अन्य विद्यार्थियों को भी रोवर रेंजर शिविर में भाग लेने को प्रेरित करेंगी। ताकि वह भी इन प्रतियोगिताओं को सीखकर राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने के काबिल हो सकें। इससे हमारे समाज को भी एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इस प्रेरणात्मक कार्य के लिए इन सात रेंजर्स सहित रेंजर लीडर डॉ. रजनी शर्मा और डॉ. भूमेंद्र जसवाल को बधाई दी। डॉ. रजनी शर्मा ने बताया कि इस शिविर में रेंजर्स ने टेंट मेकिंग और किस प्रकार से टेंट के अंदर बिना किसी आधुनिक उपकरण के आप अपना जीवनयापन कर सकते हो, इसके विषय में पूर्ण जानकारी हासिल की। उन्होंने यह भी सिखाया कि स्काउट एंड गाइड की स्थापना का उद्देश्य समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। इस अवसर पर महाविद्यालय पर प्रो. अनुप्रिया, प्रो. सोनिका सोम्बल, प्रो. अश्विनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed