फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   seven injured in road accident

ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की बस, सात घायल

Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
seven injured in road accident
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बनेर के पास ट्रक में टकराई श्रद्धालुओं की बस। इसमें फतेहगढ़ स? - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनेर के पास मणिकर्ण जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में 7 श्रद्धालु घायल हुए हैं। स्वारघाट थाना पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे स्वारघाट से 5 किलोमीटर दूर बनेर शिव मंदिर के समीप पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस ने पहले तो बिलासपुर की तरफ से आ रही कार को टक्कर मारी, इसके बाद आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बस टकराने के बाद ट्रक को करीब 70 से 80 फीट घसीटती हुई ले गई। हादसे में बस सवार सात श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन श्रद्धालुओं को निजी वाहन से बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया, जबकि चार घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से पीएचसी स्वारघाट लाया गया, जहां उन्हें उपचार के बाद एफआरयु नालागढ़ रेफर किया गया है। बिलासपुर अस्पताल से तीनों घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी यह बस अमृतसर से मणिकर्ण जा रही थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना स्वारघाट की टीम और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी स्वारघाट बलबीर सिंह ने की है
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ये श्रद्धालु हुए घायल
मोहन सिंह (66), बचन सिंह (72), कुलविंद्र (52) व लखविंद्र कौर (55) सभी निवासी फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर, पंजाब को पीएचसी स्वारघाटं में उपचार के बाद एफआरयू नालागढ़ रेफर किया गया है। बिलासपुर अस्पताल से पीजीआई रेफर किए गए घायलों में सुखदेव सिंह (60), पलविंद्र (52) और गुरमेल कौर (60) निवासी फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर, पंजाब शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed