{"_id":"651076022ed03aae26017d96","slug":"seven-girl-students-selected-for-state-level-republic-day-parade-selection-camp-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-6113-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर के लिए सात छात्राओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर के लिए सात छात्राओं का चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में गणतंत्र दिवस परेड के लिए जिला स्तरीय प्रीआरडी चयन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बिलासपुर, घुमारवीं, झंडूता के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत और प्रो. अनुप्रिया ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी जिला स्तरीय प्रीआरडी शिविर का आयोजन किया गया। इस साल के गणतंत्र दिवस परेड की विशेषता यह की इस बार केवल छात्रा स्वयंसेवियों का ही चयन इसके लिए किया जाएगा। इसी कड़ी में सबसे पहले स्वयंसेवियों का स्वास्थ्य परीक्षण, परेड और अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम और साक्षात्कार के माध्यम से राज्य स्तरीय शिविर के लिए चयन किया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर, घुमारवीं, जुखाला से दो-दो छात्राएं और झंडूता महाविद्यालय से एक छात्रा का चयन किया जाएगा। इसके बाद राज्य स्तरीय चयन शिविर में गणतंत्र दिवस परेड के लिए छात्राओं का चयन किया जाएगा। इस मौके पर विशेष रूप से डॉ. निशांत और पुलिस अधिकारी संजीव कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी ने उनके योगदान के लिए आभार जताया।