फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seven-day National Service Scheme camp inaugurated in Chandpur

Bilaspur News: चांदपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

Sat, 18 Nov 2023 04:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Seven-day National Service Scheme camp inaugurated in Chandpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य सुषमा नड्डा ने किया।

शिविर में 25 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेश विशिष्ट तथा आरती देवी ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा से अवगत करवाया। एनएसएस के इतिहास के बारे में जानकारी प्रदान की। शिविर में बच्चों को लेखन सामग्री वितरित की। इससे वह दिन भर आयोजित होने वाली गतिविधियों का विवरण रखेंगे। प्रधानाचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास और चरित्र निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें जागरूक करना है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन में रहकर शिविर के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। अंग्रेजी प्रवक्ता श्याम लाल ने मधुर वाणी में गीत गाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed