फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seven-day camp of NSS unit begins at Dangar School

Bilaspur News: डंगार स्कूल में एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर शुरू

Sat, 11 Oct 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Seven-day camp of NSS unit begins at Dangar School
डंगार स्कूल में एनएसएस इकाई के शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत: स्कूल
स्वयंसेवियों ने प्रस्तुत किए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

23 लड़के और 19 लड़कियां ले रहीं भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान मनोहर लाल ने की।
स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य मनोज महाजन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में 23 लड़के और 19 लड़कियां भाग ले रही हैं। मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों की परेड की सलामी ली। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रेरणा और सहेलियों ने नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वयंसेवी कुसुम और रोहित ने एनएसएस विषय पर भाषण दिया। कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम से हुआ। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी यशपाल रनौत और नीलम शर्मा ने मुख्यातिथि व विशेष अतिथि को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यशपाल रनौत ने बच्चों को इस विशेष शिविर में रहकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया और अनुशासन बना कर रहने व अपने कार्यक्रम अधिकारियों के आदेशों की अनु पालना के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी नीलम शर्मा ने कहा कि यह शिविर 17 अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने सात दिनों तक चलने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यातिथि मनोहर लाल ने बच्चों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने बड़ों के आदेशों का अनुपालन करने और अपने जीवन में बड़ा आदमी बनने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राध्यापक निर्मला शर्मा, बोहरा राम, रीना वर्मा, सुरेंद्र कुमार, कुलभूषण, रविंद्र कुमार, विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed