फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Services of specialist doctors are not available in Ghumarwin Hospital

Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल में नहीं मिल रही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं

Sat, 02 Nov 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 02 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Services of specialist doctors are not available in Ghumarwin Hospital
-20 साल से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन, रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं
विज्ञापन

-लोगों को इलाज के लिए जाना पड़ रहा दूसरे अस्पतालों में

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं नहीं मिल रही हैं। इस कारण लोगों को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल में उपलब्ध अल्ट्रासाउंड मशीन भी धूल फांक रही है क्योंकि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई है।
अस्पताल में इस समय न तो स्त्री रोग विशेषज्ञ और न ही कोई शिशु रोग विशेषज्ञ। यहां तक की इस समय अस्पताल में शल्य चिकित्सक के साथ-साथ एमडी मेडिसिन व ईएनटी के चिकित्सक भी मौजूद नहीं हैं। इस कारण लोगों को निजी अस्पतालों का भी रुख करना पड़ रहा है। विभाग के उच्च अधिकारियों की माने तो अधिकतर डॉक्टर छुट्टी पर हैं जबकि मरीजों का कहना है कि ज्यादातर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कुर्सियां पिछले कई माह से खाली हैं। वह जितनी बार भी अस्पताल आए हैं उन्हें हड्डी व त्वचा रोग विशेषज्ञ के अलावा अस्पताल में कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिला है। इस अस्पताल को स्तरोन्नत कर 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया गया है। बावजूद इसके न तो अस्पताल में 100 बिस्तर लगा पाए और न ही आज तक लोगों को सिविल अस्पताल जैसी सुविधाएं मिल पा रही हैं। हालांकि करीब डेढ़ वर्ष से पहले यहां पर सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई थी लेकिन डेढ़ साल के बाद आज फिर हालत पहले जैसे हो चुके हैं। जिले के इस दूसरे सबसे बड़े अस्पताल में इस वक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण कई रोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है। करीब 50 से अधिक पंचायत के लोगों की सेहत संभालने वाले अस्पताल में पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


इनसेट

मशीन है मगर रेडियोलॉजिस्ट नहीं
यही नहीं घुमारवीं अस्पताल में करीब 20 साल से अल्ट्रासाउंड की मशीन धूल फांक रही है। लेकिन आज तक सरकार यहां पर एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं कर पाई है। अब सवाल यह है कि अगर यह रेडियोलॉजिस्ट ही नहीं है तो फिर मशीन पर क्यों करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं जबकि घुमारवीं अस्पताल में हर दिन करीब 300 से अधिक मरीजों का आना-जाना रहता है। अस्पताल में करोड़ों रुपये की मशीनरी और सर्जरी का सामान भी खरीद कर रख लिया गया है लेकिन अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण न तो कोई ऑपरेशन हो पा रहा है न ही मशीनों का उपयोग।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

कुछ विशेषज्ञ चिकित्सकों के छुट्टी पर होने के कारण लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सक जल्दी ही वापस आएंगे। इसके बाद लोगों इन चिकित्सकों की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। जहां तक अल्ट्रासाउंड मशीन की बात है हमने अस्पताल की एक डॉक्टर को छह माह का कोर्स करवाया है जो पूरा हो चुका है। अल्ट्रासाउंड मशीन को चेक किया जाएगा अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही लोगों को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।

डॉ. प्रवीण चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed