फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Senior citizens thanked the Chief Minister for fulfilling the demands of pensioners.

Bilaspur News: पेंशनरों की मांगे पूरी करने पर वरिष्ठ नागरिकों ने जताया सीएम का आभार

Sun, 21 Dec 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 21 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens thanked the Chief Minister for fulfilling the demands of pensioners.
बिलासपुर में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक में भाग लेने वाले सभा सदस्य। स्रोत: सभा
बिलासपुर में संपन्न हुई वरिष्ठ नागरिक सभा की मासिक बैठक
विज्ञापन

सीएस के प्रस्तावित दौरे पर बैरी-दड़ोलां पुल की घोषणा करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की मासिक बैठक रविवार को वरिष्ठ नागरिक सभागार में डॉ. जेएन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें करीब 60 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और वरिष्ठ नागरिकों ने अपने सुझाव रखे।

बैठक के दौरान सभा ने डॉ. धर्मेंद्र डोगरा, चंद्रशेखर पंत, आरआर शर्मा, इंद्र सिंह और लेखराम प्रधान (कोठीपुरा) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राष्ट्रीय पेंशनर दिवस के अवसर पर घुमारवीं में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को पूरा करने की घोषणाओं के लिए सभा ने आभार जताया। वहीं, 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री के बिलासपुर आगमन पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया गया कि इस अवसर पर चिट्टा उन्मूलन के उद्देश्य से युवाओं को नशा निवारण के प्रति जागरूक करने के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। सभा ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल पथ परिवहन निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की उच्च स्तरीय बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों व कर्मचारियों को वित्तीय लाभ जारी करने के निर्णय के लिए भी आभार व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री से बिलासपुर प्रवास के दौरान लुहणू घाट से बैरी-दड़ोलां पुल की घोषणा करने की मांग की गई। बैठक में सदस्यों ने पानी के बिलों में भारी वृद्धि पर चिंता जताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। इसके अलावा बिलासपुर व घुमारवीं में पार्किंग व्यवस्था सुधारने तथा बिजली-पानी की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन से आग्रह किया गया। इस मौके पर ओम प्रकाश गर्ग, राजपाल सरीन, मनमोहन भंडारी, प्रेमलाल पराशर, अश्वनी, कमांडेंट सुरेंद्र शर्मा, कमांडेंट नवल किशोर, शशिबाला और सुशील पुंडीर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed