Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seminar on 4th in Jhanduta under the theme of natural farming-healthy India, happy farmers

Bilaspur News: प्राकृतिक खेती-स्वस्थ भारत, खुशहाल किसान के तहत झंडूता में संगोष्ठी 4 को

Sun, 01 Jun 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 01 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Seminar on 4th in Jhanduta under the theme of natural farming-healthy India, happy farmers
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, पद्मश्री नेकराम शर्मा और हरिमन शर्मा करेंगे शिरकत
विज्ञापन

विधायक जीतराम कटवाल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए की अहम पहल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने अपने स्तर पर एक अहम पहल की है। उनके प्रयासों से प्राकृतिक खेती-स्वस्थ भारत, खुशहाल किसान के स्लोगन के साथ झंडूता में 4 जून को क्षेत्रीय संगोष्ठी होगी।
साई एटरनल फाउंडेशन शिमला और मानव विकास संस्थान कलोल के तत्वावधान में होने वाली संगोष्ठी में प्राकृतिक खेती के पुरोधा के रूप में प्रसिद्ध गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करेंगे। इसके अलावा पद्मश्री अवार्ड से नवाजे गए मंडी के करसोग निवासी मिलेट्समैन नेकराम शर्मा और बिलासपुर के पन्याला निवासी सेब सम्राट हरिमन शर्मा के साथ ही प्राकृतिक खेती में महारत हासिल कर चुके हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के प्रगतिशील किसान भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत उनके मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी इसमें भाग लेने का निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन


----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में जीतराम कटवाल ने कहा कि मौजूदा परिवेश में गांवों में हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। गांवों के लोग मेहनतकश भी होते हैं। इसके बावजूद वे शारीरिक और सामाजिक तौर पर पिछड़ रहे हैं। रासायनिक खादों और कीटनाशकों का अधिक प्रयोग और इन पर बढ़ती निर्भरता इसका मुख्य कारण है। प्राकृतिक खेती इन सभी तरह की समस्याओं का सबसे बेहतर विकल्प है। जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। यह संकल्प तभी पूरा होगा, जब सभी देशवासी स्वस्थ होंगे। ऐसा पुराने जमाने में की जाने वाली प्राकृतिक खेती से ही संभव है। प्राकृतिक खेती से उगाए जाने वाले अनाज, सब्जियां और फल न केवल स्वास्थ्य ठीक रखते हैं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं। इससे जमीन भी उपजाऊ रहती है। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है। इसी कड़ी में 4 जून को झंडूता में क्षेत्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी स्वदेश ठाकुर और मानव विकास संस्थान कलोल के निदेशक रस्म सिंह चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed