फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Selection process of artists will be held on 3rd February in Multipurpose Cultural Complex.

Bilaspur News: बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में 3 फरवरी को होगी कलाकारों की चयन प्रक्रिया

Fri, 24 Jan 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Selection process of artists will be held on 3rd February in Multipurpose Cultural Complex.
-गायन, वादन, नृत्य, लोक नाटक, लोक गाथा आदि विधाओं के लिए होगी प्रक्रिया
विज्ञापन

-कलाकारों को मेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, उत्सवों में प्रदर्शन करने का मिलेगा अवसर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग बिलासपुर की ओर से प्रदेश में होने वाले अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय मेलों एवं उत्सवों में भाग लेने वाले कलाकारों के उचित वर्गीकरण और उन्हें श्रेणीबद्ध करने के लिए 3 फरवरी को बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में चयन प्रक्रिया।

चयन प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। यह चयन प्रक्रिया गायन, वादन, नृत्य, लोक नाटक, लोक गाथा आदि विधाओं में भाग लेने वाले कलाकारों के लिए होगी। चयनित कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाएगा और उन्हें विभिन्न मेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व उत्सवों में प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। जिन कलाकारों ने राज्य स्तरीय मेलों में प्राइम टाइम में सात बार, राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन बार अपनी प्रस्तुति दी है और हिमाचली कलाकार जिन्होंने प्रमुख टीवी लाइव शो जैसे इंडियन आईडल, सा रे गामा आदि में विजेता या उपविजेता का स्थान प्राप्त किया है उन्हें उच्च श्रेणी में शामिल किया जाएगा। जिन कलाकारों ने हिमाचल यूथ फेस्टिवल में विजेता या उपविजेता का स्थान प्राप्त किया और म्यूजिकल ग्रुप जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तीन बार भाग लिया हो उन्हें द्वितीय श्रेणी में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा वह कलाकार जिन्हें रेडियो (एआईआर), दूरदर्शन या किसी अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान या विभाग से चयन प्रक्रिया में श्रेणीबद्ध किया गया हो, उन्हें इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन उन्हें मेला समिति से सहभागिता प्रमाण पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी जमा करवानी होगी। साथ ही पंजीकरण हेतु पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी साथ लानी होगी। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार का भत्ता या किराया नहीं दिया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के कलाकारों को न केवल मंच प्रदान करना है, बल्कि उन्हें कला के विभिन्न क्षेत्रों में पहचान दिलाना है। चयनित कलाकारों को विभिन्न मेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्सवों में प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed