{"_id":"651ea2d366e9b3ce120fb527","slug":"selection-of-25-students-in-adani-skill-center-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-6657-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अदाणी स्किल सेंटर में 25 छात्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अदाणी स्किल सेंटर में 25 छात्रों का चयन
विज्ञापन
- प्रत्येक कोर्स के लिए 400 घंटे का क्लासरूम अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर मंडी एवं बिलासपुर के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर दे रहा है। वर्ष 2023 में सेंटर ने होटल मैनेजमेंट एवं रिटेल सेल्स एसोसिएट्स के कोर्स शुरू किए।
हर कोर्स में 25 छात्रों का चयन किया गया। प्रत्येक कोर्स में लगभग 400 घंटे का क्लास रूम प्रशिक्षण अनिवार्य है, जिसे सेंटर के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। कोर्स समाप्ति के पश्चात हिमाचल, पंजाब के विभिन्न प्रतिष्ठानों में छात्रों का जॉब इंटरव्यू करा कर उनको जॉब के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। अदाणी स्किल सेंटर के मैनेजर विनय मेहता ने कहा कि अभी तक जमथल, बैरी, पंजगाईं, धौन-कोठी, पनोह, अलसू ,बिनौला आदि के बच्चे आ रहे हैं। इस वर्ष अभी तक कुल प्रशिक्षित 50 छात्रों में 23 छात्र रिटेल सेक्टर में पंचकूला, मोहाली, धर्मपुर (सोलन), बद्दी, होशियारपुर आदि स्थानों पर, 19 छात्रों ने धर्मकोट, संगरूर, बठिंडा, कांगड़ा आदि स्थानों पर होटल इंडस्ट्रीज में जॉब शुरू की है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही सेंटर में पुन: रीटेल सेल्स एवं होटल मैनेजमेंट के नए बैच शुरू किए जाने हैं, जिसके लिए आजकल बच्चों के चयन कि प्रक्रिया गतिमान है।