फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Select the subject according to your interest: Dr. Anjali

अपनी रूचि के अनुसार करें विषय का चयन: डॉ. अंजली

Tue, 29 Nov 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Select the subject according to your interest: Dr. Anjali
बिलासपुर के बंदला स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला से डॉ. अंजली शर्मा और डॉ. स्वाती वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार भविष्य में फैसले लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 53 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

डॉ. अंजली शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों का आत्मनिर्भर बनना आवश्यक है। कुछ समय पहले तक लड़कियों को पढ़ाई सेे दूर रखा जाता था, लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। जब भी किसी स्कूल या कॉलेज का परिणाम घोषित होता है, तब उसमें टॉप-10 में अधिकतर लड़कियां होती हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक भ्रांति है कि साइंस और कॉमर्स पढ़ने वाले विद्यार्थी आर्ट्स के विद्यार्थियों से अधिक प्रभावशाली होते हैं। यह अपनी रुचि की बात है। उन्होंने छात्राओं से उनके ड्रीम्स के बारे में पूछा, जिस पर छात्राओं ने कहा कि वह डॉक्टर, डांसर, अधिवक्ता और पुलिस ऑफिसर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन

डॉ. अंजली ने उन्हें इन सब उपलब्धियों को हासिल करने के लिए टिप्स दिए। वहीं, डॉ. स्वाती वर्मा ने कहा कि लड़कियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनना चाहिए। आपके साथ कुछ भी गलत हो रहा हो तो उसका पुरजोर से विरोध करना चाहिए। अपने साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव कभी भी सहन न करें। अगर आप गलत नहीं हैं, तो सभी आपका साथ देंगे और जब आप गलत हैं तो अपनी गलती मानना भी जरूरी है। पढ़ाई के साथ महिलाएं अपने परिवार को चलाने में सक्षम हैं। समाज में जो भी महिलाओं के प्रति कुरीतियां थी, उन सबको महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों से मिटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर अपनी अलग पहचान बनानी है तो कुछ अलग करना ही पड़ेगा। इससे पहले कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बंदला पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर ने छात्राओं को खेलों के क्षेत्र में बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भविष्य में भी छात्राएं इसी तरह से हर क्षेत्र में छात्राएं नई बुलंदियों को हासिल कर क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने अपराजिता अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमर उजाला की इस मुहिम से लड़कियां अपने हितों के प्रति जागरूक हो रही हैं।
गलत का विरोध करना जरूरी : कृष्णा
गलत का हमेशा विरोध करना चाहिए। जितना बुराई हमारे ऊपर हावी होगी हम उतना ही कमजोर होते जाएंगे। इस कार्यक्रम से जाना कि भविष्य में किस तरह से हमें आगे बढ़ना है।
कार्यक्रम में लगा अच्छा : प्रिया
अपराजिता कार्यक्रम में जुड़कर बहुत अच्छा लगा। इस बारे में अपने दोस्तों और घर में चर्चा करूंगी। वर्तमान में लड़कियां हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।
लड़कियां हर कार्य को करने में सक्षम : अनु
आज के समय में पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। अमर उजाला के इस अभियान में अपने हितों और सामाजिक दायित्वों के बारे में जाना।

कुछ भी असंभव नहीं: सुभ्रा
अपराजिता अभियान में जाना कि जो हम सोच लेते हैं, उसे पाना असंभव नहीं है। बस हमें उस रास्ते पर मेहनत करना आवश्यक है। मेहनत ही वह रास्ता है, जिससे आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed