{"_id":"6abd17bc9c9e5e51aa0499cf","slug":"seer-utsav-jersey-launched-responsibility-handed-over-to-volunteers-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168899-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीर उत्सव की जर्सी लॉन्च, वालंटियरों को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीर उत्सव की जर्सी लॉन्च, वालंटियरों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
घुमारवीं सीर उत्सव जर्सी लॉन्च में मंत्री व वालंटियर। स्रोत: जागरूक पाठक
जर्सी पहनकर उत्सव की व्यवस्थाओं में जुटेंगे वालंटियर, तैयारियां अंतिम चरण में
आयोजन की सफलता में वालंटियरों की भूमिका अहम : धर्माणी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में होने वाले दो दिवसीय सीर उत्सव की तैयारियों के तहत तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को उत्सव की आधिकारिक जर्सी लॉन्च की। इस दौरान उन्होंने उत्सव से जुड़े वालंटियरों को जर्सियां भेंट कीं और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
मंत्री ने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता में वालंटियरों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सीर उत्सव के दौरान वालंटियर विभिन्न व्यवस्थाओं और गतिविधियों के संचालन में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्सव की जर्सी वालंटियरों की एकजुटता और पहचान का प्रतीक भी है।
सीर उत्सव में धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति, खेल, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और रोजगार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से उत्सव को व्यापक स्वरूप देने की तैयारी है। इसके माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजन को लेकर घुमारवीं में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जर्सी लॉन्च के दौरान उत्सव से जुड़े आयोजक, वालंटियर और अन्य लोग मौजूद रहे।