फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seer festival will be celebrated with worship at the sacred Rukmini Kund.

Bilaspur News: पवित्र रुक्मिणी कुंड में पूजा-अर्चना के साथ होगा सीर उत्सव

Tue, 30 Sep 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 30 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Seer festival will be celebrated with worship at the sacred Rukmini Kund.
घुमारवीं में सीर उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद एसडीएम घुमारवीं व अन्
तैयारियों को लेकर एसडीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

अधिक संख्या में सीर उत्सव में आएं और इसे सफल बनाएं : एसडीएम

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सीर उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें एसडीएम ने सभी अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि दो दिवसीय सीर उत्सव का शुभारंभ 2 अक्तूबर को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी विधिवत रूप से करेंगे। उत्सव की शुरुआत 2 अक्तूबर को सुबह 6 बजे प्राचीन और पवित्र स्थल रुक्मिणी कुंड से होगी, जहां मंत्री पूजा-अर्चना करेंगे। इसी दौरान सुबह 6 बजे घुमारवीं के पुराने पुल से मैराथन दौड़ होगी और 7 बजे पुराना बस अड्डा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा और भजन व योगा सत्र भी होगा। सुबह 9 बजे नरसिंह मंदिर में कन्या पूजन के उपरांत भव्य शोभायात्रा व सीर मिलन कार्यक्रम होंगे। शोभायात्रा पुराने बस अड्डा से शुरू होकर गांधी चौक से होते हुए सीर खड्ड पुल तक पहुंचेगी और वहां पर गौ माता की पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन होगा। उन्होंने बताया कि सीर उत्सव के अवसर पर नागरिक अस्पताल घुमारवीं में रक्तदान शिविर भी लगेगा। उत्सव के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी लगाई जा रही है। साथ ही विभिन्न खेल स्पर्धाएं, कवि सम्मेलन भी आयोजित किए जा रहे हैं। उत्सव के पहले दिन भजन संध्या होगी। इसमें प्रसिद्ध लोक गायक करनैल राणा, जीतू सांख्यान, सुरेश वर्मा मुख्य कलाकार के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

सीर उत्सव के दूसरे दिन 3 अक्तूबर को अवढानीघाट से पुराना बस अड्डा घुमारवीं तक नशा मुक्ति (चिट्टा के खिलाफ) पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया जाएगा। इसी दिन सिविल अस्पताल घुमारवीं में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विषयों के चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। स्कूली बच्चों, महिला मंडलों की विभिन्न सांस्कृतिक व खेल स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ प्रदेश के लोक कलाकार ठाकुर रघुवीर सिंह, संजीव दीक्षित और गोपाल शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने आमजन से भी सीर उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है, ताकि इस उत्सव के आयोजन के उद्देश्यों को हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed