{"_id":"651975c976636781a009d098","slug":"security-of-vip-in-rest-house-with-the-help-of-expired-fire-extinguishers-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-6500-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एक्सपायर अग्निशमन यंत्रों के सहारे विश्राम गृह में वीआईपी की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एक्सपायर अग्निशमन यंत्रों के सहारे विश्राम गृह में वीआईपी की सुरक्षा
विज्ञापन
- घुमारवीं में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही पड़ सकती है भारी
- दोनों विश्राम गृहों में लगे सभी अग्निशमन यंत्र हो चुके हैं एक्सपायर
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के सबसे व्यस्ततम विश्राम गृह में वीआईपी और आम लोगों की सुरक्षा एक्सपायर हो चुके अग्निशमन यंत्रों के सहारे चल रही है। घुमारवीं स्थित लोक निर्माण विभाग के नए और पुराने दोनों विश्राम गृहों के भवनों में लगे सभी पांच अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो चुके हैं। संबंधित विभाग ने इनकी रिफिलिंग नहीं कराई है। विश्राम गृह में आग से बचाव के लिए लगाए गए यह अग्निशमन यंत्र दीवारों पर लगे शोपीस से अधिक कुछ नहीं हैं।
इन पांच अग्निशमन यंत्रों में से तीन पर पिछली फीलिंग की तारीख 22 जुलाई 2022 लिखी है और समाप्ति की तारीख 21 जुलाई 2023 अंकित है। दो अग्निशमन यंत्रों पर न तो कोई पिछली फिलिंग की तारीख लिखी है और ही समाप्ति की। अग्निशमन यंत्रों पर लगाए गए यह स्टीकर खुद बता रहे हैं कि आग लगने पर उन पर काबू पाने के लिए लोक निर्माण विभाग कतई गंभीर नहीं है। क्योंकि यदि ऐसे में आग की कोई घटना हो जाती है कि दमकल विभाग को ही यहां पहुंचकर आग पर काबू पाना पड़ेगा और तब तक आग से काफी हद तक नुकसान पहुंच चुका होगा। हैरानी इस बात की है कि विशिष्ट और अति विशिष्ट लोगों को ठहरने की सुविधा के लिए बनाए गए इस विश्राम गृह में लोगों की सुरक्षा भी दांव पर लगा रखी है। विभाग इसके प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है। फिलहाल तो गनीमत की बात यह है कि अब तक कोई आपातकाल वाली स्थिति नहीं बनी है। अब यहां पर सवाल यह भी उठना लाजमी है कि सभी सरकारी और निजी विभागों में अग्निशमन यंत्र लगाने जरूरी होते हैं और इन यंत्रों को समय-समय पर रिफिल कराना भी जरूरी होता है। अक्सर देखा गया है कि सरकारी विभागों पर नियमों की पालना नहीं की जाती है।
कोट्स
मामला ध्यान में है। रिफिलिंग करने वाली संबंधित कंपनी को इसके बारे में अवगत करा दिया है। जल्द ही इन अग्निशमन यंत्रों की रिफिलिंग करवा दी जाएगी।
-मनोहर लाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, घुमारवीं