{"_id":"6a67a4fe8ce54814e8035013","slug":"second-accused-arrested-in-bsnl-tower-cable-theft-case-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164414-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बीएसएनएल टावर तार चोरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बीएसएनएल टावर तार चोरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पहले गिरफ्तार आरोपी से बरामद हुई थीं चोरी के तार
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दबोचा दूसरा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बीएसएनएल टावर की तार चोरी मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना सदर में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब चोरी की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना सदर में दर्ज मामले में दूसरे आरोपी नवनीत कुमार उर्फ पम्मी (27) निवासी गांव पराहू, डाकघर बलघाड़, तहसील झंडूता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले मामले में अवतार सिंह निवासी गांव पराऊं को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से बीएसएनएल टावर की चोरीशुदा तार बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है। चोरी की वारदात में प्रयुक्त साधनों, चोरीशुदा संपत्ति के नेटवर्क तथा इस घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।