{"_id":"627569e8eb82905d8d3c3b4a","slug":"sdm-swarghat-starts-investigation-of-iregularities-in-a-mandir-nyas-shri-naina-devi-ji-s-shop-bilaspur-news-sml4079856186","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नयनादेवी जी मंदिर न्यास की दुकान में पाई गई वित्तीय अनियमिताएं, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नयनादेवी जी मंदिर न्यास की दुकान में पाई गई वित्तीय अनियमिताएं, जांच शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। श्री नयनादेवी जी मंदिर न्यास की दुकान में वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम स्वारघाट ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने तक दुकान में कार्यरत तीन कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए हैं। जांच में वित्तीय गड़बड़ी पाई जाती है तो आरोपियों के खिलाफ न्यास एफआईआर दर्ज करवाएगा।
जानकारी के अनुसार मंदिर न्यास के अधीक्षक अश्विनी कुमार ने न्यास की दुकान का कुछ दिन पहले औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान गल्ले में रखी नकदी और बेचे गए सामान की रसीदों का मिलान किया गया तो नकदी अधिक पाई गई।
इसके बाद फिर औचक निरीक्षण में गल्ले में नकदी अधिक पाई गई। मंदिर न्यास की दुकान से श्रद्धालुओं को देसी घी, प्रसाद, चुनरियां आदि की ब्रिक्री बिना नुकसान-बिना मुनाफा के आधार पर की जाती है।
विज्ञापन
मंदिर के न्यासी आशुतोष शर्मा ने मामले की पूरी छानबीन कर सच्चाई सामने लाने की मांग मंदिर न्यास प्रबंधन से की है। उधर, मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम राजकुमार ने बताया कि इस मामले में विभागीय जांच की कार्यवाही की जा रही है। जिन कर्मचारियों पर शक है, उनका तबादला कर दिया गया है। अगर जांच में कोई भी अनियमितता पाई जाएगी तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।