फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SDM run to those who violated lockdown, three arrested

लाकडाउन का उललंघन करने वालों को एसडीएम ने दौड़ाया, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
SDM run to those who violated lockdown, three arrested
बिलासपुर। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एसडीएम डॉ. राजेश कुमार पूरे दिन रोडों पर ही रहे। उन्होंने लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को पुलिस से दौड़वा दिया तथा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह छह बजे से ही नगर की बाजारों में लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। वहीं, तमाम दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को निर्धारित समय से पहले ही खोल लिया। दोपहर के बाद एसडीएम डा राजेश कुमार ने भी नगर के माठखेड़ा रोड, पुरानी तहसील रोड, सिनेमा रोड, रामपुर रोड, नैनीताल रोड आदि बाजारों का भ्रमण करना शुरु कर दिया। एसडीएम ने एनाउंसमेंट के जरिए कहा कि दुकानदार होम डिलीवरी ही करें और कोई भी बाजारों में अनावश्यक भीड़ न लगाए। उन्होंने आवारागर्दी करने वाले तमाम लोगों को दौड़वा दिया। पुलिस ने सिनेमा रोड पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अभियोग भी पंजीकृत किया। एसडीएम ने नगर में जगह-जगह स्वयं एनाउंसमेंट करके लोगों को हिदायत दी कि वह अपने घर में रहकर कानून का पालन करें और जो भी कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भी हाईवे पर बेबजह घूम रहे वाहन स्वामियों को हड़काया और जुर्माना भी डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed