फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sdm including 9 persons injured in accident

अनियंत्रित कंटेनर चालक ने एसडीएम के वाहन समेत चार वाहनों में मारी टक्कर, नौ लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
sdm including 9 persons injured in accident
भोट/बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर कंटेनर के चालक ने एसडीएम की बोलेरो समेत दो ट्रैक्टर ट्राली व एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में एसडीएम समेत नौ लोग घायल हो गए। सात लोगों का स्थानीय सीएचसी में उपचार कराया गया। जबकि, पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर व कंटेनर चालक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। एसडीएम ने घटना के पीछे खनन माफिया का हाथ होने की आशंका जाहिर करते हुए जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी बुधवार दिन में करीब 11 बजे अपनी सरकारी बोलेरो से पजावा गांव में एक स्कूल की जांच करने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नेशनल हाईवे पर नवीन मंडी स्थित जीरो प्वांइट के पास रुद्रपुर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर चालक ने उपजिलाधिकारी की गाड़ी में पीछे की ओर से टक्कर मार दी। हादसे में उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी, चालक हरद्वारी, स्टेनो सुरेंद्र कुमार, हमराह ओमप्रकाश, अर्दली महेंद्र सिंह चोटिल हो गए। कंटेनर की टक्कर से एसडीएम की गाड़ी बेकाबू होकर सामने की ओर से आ रहे एक सब्जी के ठेले से टकरा गई। जिससे ठेले के पास खड़े क्षेत्र के नगरिया कलां गांव निवासी नौबत राम व टांडा हुरमतनगर निवासी यासीन भी चोटिल हो गये। वहीं कंटेनर चालक ने भोट थाना क्षेत्र के थूनापुर चौराहे के पास रामपुर की ओर से आ रही दो ट्रैक्टर ट्रालियों व एक कार में भी टक्कर मार दी जिससे कंटेनर चालक बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के शीशमखेड़ा गांव निवासी सईद अहमद और ट्रैक्टर ट्राली चालक बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गोरीखेड़ा गांव निवासी प्रेमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद एसडीएम के स्टेनो ने मामले की सूचना फोन से भोट थाना प्रभारी को दी। सीओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार अमर पाल सिंह आदि मौके पर पहुंच गए और एसडीएम समेत सभी चोटिल लोगों को आनन फानन में सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक को भोट पुलिस ने कंटेनर समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed