{"_id":"65b24e3a4b93775f870cafa9","slug":"sdm-distributed-epic-cards-to-new-voters-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-112168-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एसडीएम ने नए मतदाताओं को दिए एपिक कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एसडीएम ने नए मतदाताओं को दिए एपिक कार्ड
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम नए मतदाताओं को एपिक कार्ड देते एसडीएम। संवाद
मतदाता दिवस मनाया
हर व्यक्ति का वोट देश के भविष्य की रखता है नींव : अभिषेक
बिलासपुर कॉलेज में हम वोट डालेंगे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर बिलासपुर महाविद्यालय में हम वोट डालेंगे विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में छात्राओं ने संगीत के प्रो. मनोहर शर्मा द्वारा कंपोज वोट दो, वोट दो गाना गाया। कन्या पाठशाला बिलासपुर की छात्राओं ने बिलासपुरी लोकनृत्य, डीएवी स्कूल बिलासपुर के विद्यार्थियों ने समूहगान प्रस्तुत किया। एसवीएम स्कूल रौड़ा और निहाल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और वंदे मातरम प्रस्तुत किया। छात्रा अंशिका, परणिका और छात्र आयुष ने मतदाता दिवस पर भाषण दिया।
एसडीएम अभिषेक गर्ग ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाता बद्धयात की ममता और सुनैना, गांव निहाल की सुजल शुक्ला और ओम शर्मा, गांव अपर निहाल के निखिल चंदेल, वार्ड नंबर-4 के अयान कपिल, वार्ड नंबर-6 कोसरिया की रिद्धि मुस्कान और अनन्या, लखनपुर के रेहान और मोनिका, गांव डुहक के आकाश कुमार, मोहम्मद कैफ, आर्यन कुमार, सतीश चौधरी और सौरभ को एपिक कार्ड देकर सम्मानित किया गया। तहसीलदार चुनाव उषा चौहान ने मताधिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में चुनाव कंसलटेंट राजेश डोगरा, नायब तहसीलदार विजय शर्मा, नायब तहसीलदार नारायण दास भी उपस्थित रहे।