{"_id":"6651d11f0e5da0ab300fceaa","slug":"scuffle-with-police-personnel-at-baloh-toll-plaza-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-117854-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बलोह टोल प्लाजा पर पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बलोह टोल प्लाजा पर पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई
विज्ञापन
- कार चालक के साथ मारपीट, तीन युवकों पर मामला दर्ज, एक को दबोचा, दो भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं क्षेत्र के किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा पर तीन युवकों ने एक कार चालक के साथ मारपीट और चुनावी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई करने का मामला दर्ज हुआ है। मौके पर एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दो युवक भाग गए। पुलिस ने तीनों युवकों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मुनीलाल निवासी रोपडी डाकघर पोखी तहसील करसोग जिला मंडी ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपने तीन दोस्तों के साथ अपनी कार में शिमला से मनाली की तरफ जा रहा था। करीब 8:30 बजे जब वह फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोल प्लाजा से निकलते ही पीछे से आ रही एक कार में सवार कुछ युवकों ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगाकर उन्हें रोका और इस दौरान उन युवकों की कार सामने एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस पर वह तीनों युवक उस गाड़ी चालक से उलझने लग पड़े। इतनी देर में शिकायतकर्ता ने जब उन्हें रोकने का कारण पूछा तो उन तीन व्यक्तियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट और बहसबाजी की आवाज सुनकर पास में ही चुनावी ड्यूटी देने खड़े कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तभी एक युवक ने पुलिसकर्मी को गले से पकड़कर वर्दी की कमीज का ऊपर वाला बटन तोड़ दिया। साथ ही पुलिस को भी धमकाना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके बाद इन तीनों युवकों द्वारा उसे भी पीटना शुरू कर दिया और मारपीट करने के बाद जैसे ही वह युवक भागने की कोशिश करने लगे तो उनमें से एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि अन्य दो युवक भागने में सफल हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि तीनों युवक नशे में थे। उधर डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।