फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   schools won in sports

Bilaspur News: खो-खो और कबड्डी में घुमारवीं खंड बना विजेता

Wed, 16 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
schools won in sports
डंगार स्कूल में जिला स्तरीय माइनर खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

जिले के 10 जोन से 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय माइनर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 10 जोन से करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। समापन समारोह में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। खिलाड़ियों ने उन्हें मार्चपास्ट कर सलामी दी। स्थानीय स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा सहित स्कूल प्रबंधन ने उपायुक्त को स्मृतिचिह्न, शॉल और हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने और मोबाइल फोन का कम उपयोग करने को कहा। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। एडीपीईओ जगदेव मेहता ने बताया कि वॉलीबॉल में झंडूता खंड विजेता और जुखाला खंड उपविजेता रहा। बरठीं खंड ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में झंडूता खंड विजेता और बरठीं खंड उपविजेता रहा। घुमारवीं खंड ने तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में घुमारवीं खंड विजेता और सदर खंड उपविजेता रहा। बरठीं खंड ने तीसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में घुमारवीं खंड विजेता और सदर खंड उपविजेता रहा। इसमें बस्सी खंड ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विक्रम सिंह, सुरजीत सिंह परमार, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रेखा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शंकर सिंह चंदेल, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed