फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   school will not shift

बंदला प्राथमिक स्कूल अब नहीं होगा स्थानांतरित, प्रशासन ने लिया फैसला

Thu, 02 Jun 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
school will not shift
बिलासपुर। बंदला के प्राथमिक स्कूल को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लग गई है। प्रशासन की मानें तो स्कूल हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की सीमा से बाहर है। इसके चलते यहां पर कक्षाएं चलाने में कोई समस्या नहीं होगी। वहीं कॉलेज प्रबंधन को स्कूल भवन की मरम्मत करने के आदेश जारी होंगे।
विज्ञापन

बंदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बनने के बाद स्कूल को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। भवन बनाने के लिए भूमि भी चिह्नित कर ली गई थी। वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी मिल गए था। इसके लिए तीन बीघा भूमि का चयन किया गया है। स्कूल के भवन का निर्माण कॉलेज प्रबंधन ने ही करवाना था, लेकिन अब प्रशासन ने इसे स्थानांतरित नहीं करने का फैसला लिया है। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने बताया कि स्कूल को कॉलेज की वजह से न तो कोई नुकसान है और न ही कोई परेशानी। इसलिए तय हुआ है कि स्कूल यहीं चलेगा। कॉलेज प्रबंधन से भी इस बारे में बात की जाएगी। उन्हें स्कूल भवन की मरम्मत करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed