{"_id":"64ec814b22137bbf4b0eeaf6","slug":"school-students-on-blank-paper-engraved-pictures-full-of-patriotism-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-4704-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कोरे कागज पर स्कूली विद्यार्थियों ने उकेरे देश भक्ति से ओतप्रोत चित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कोरे कागज पर स्कूली विद्यार्थियों ने उकेरे देश भक्ति से ओतप्रोत चित्र
विज्ञापन
-अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान में विद्यार्थियों ने लिया बढ़चढ़ कर भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को अमर उजाला ने मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत शहर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े मनमोहक चित्र बनाए।
प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर और डीएवी स्कूल बिलासपुर में कराई गई। कन्या पाठशाला में 20 छात्राओं और डीएवी स्कूल में 19 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने तिरंगे को सलाम करता हुआ सिपाही, चारों धर्मों को एक दृष्टि से देखता भारत, आजाद भारत, मेरा भारत महान और तिरंगा फहराती भारत माता जैसे देशभक्ति से ओत-प्रोत करते चित्र बनाए। प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। पहले तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला बिलासपुर की प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल और डीएवी के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने अमर उजाला के इस अभियान की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन में एपीसी अकादमी, रेनबो अस्पताल, मिनर्वा संस्थान और मीरा भोगल मुख्य सहयोगी रहे।