{"_id":"618abc0f5cbafb0e021bc793","slug":"school-opened-today-bilaspur-news-sml3897285180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज खुलेंगे 590 प्राथमिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज खुलेंगे 590 प्राथमिक स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कोरोना के चलते 21 माह बाद बुधवार से तीसरी से सातवीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खुलने को शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इससे पहले आठवीं से जमा दो के विद्यार्थी स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगा रहे हैं। वहीं बच्चों के आने से पहले सभी स्कूलों को सैनिटाइज करवा दिया है। वहीं जिन स्कूलों में वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। उनको भी तुरंत बदल दिया जाएगा।
जिला में कुल 590 राजकीय प्राथमिक, 95 मिडल, हाई स्कूल 55 और 110 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। इनमें मिडल तक करीब 25 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं बुधवार से तीसरी कक्षा से सातवीं तक के विद्यार्थी भी स्कूल में अब नियमित कक्षाएं लगा पाएंगे। मंगलवार को स्कूलों में सैनिटाइजेशन का कार्य सहित सफाई की गई है। कोविड सुरक्षा के तहत स्कूल प्रबंधकों ने प्लान भी तैयार किए हैं। जिसके तहत स्कूल परिसर में आवाजाही, हैंड सैनिटाइजेशन समेत कक्षाओं में विद्यार्थियों को बैठाने की पूरी तैयारियां करवा ली गई हैं। स्कूल में बच्चों व शिक्षकों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। वहीं स्कूलों में सुबह प्रार्थना सभाएं भी नहीं की जाएंगी। बच्चों के घर उनका राशन भिजवाया जा रहा है। जिसके चलते स्कूलों में मिड-डे मील भी नहीं बनाया जाएगा। वहीं जिन स्कूलों में वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं उनको बदलने के लिए भी शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख दिया है। वहीं कुछ दिनों में ही वैक्सीनेशन के कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा स्कूल और जिला स्तर पर सुरक्षा के इंतजामों को जांचने के लिए टीमें भी गठित कर दी हैं। यह टीमें स्कूलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच करेंगी। स्कूलों में कोविड सुरक्षा समन्वयक कमेटी बनाई गई है। स्कूल में प्रवेश और निकासी के लिए अलग से द्वार तैयार किए गए हैं। इन द्वारों पर स्कूल स्टाफ भी तैनात रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को हैंड सैनिटाइजेशन समेत अन्य कोविड एसओपी के बारे में जागरूक किया जाएगा।
इनसेट
उधर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन कुमार ने बताया कि विभाग ने स्कूल खोलने की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। वहीं कई स्कूलों में वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए थे। जिनको बदलने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख दिया है।